किस्मत वाले होते हैं वो लोग, जिनकी नाक पर इस जगह होता है तिल

शास्त्रों में शरीर पर तिलों का बड़ा महत्व बताया गया है। लाल तिल शरीर के जिस भी अंग पर होता है वह शुभ फलदायक होता है। लेकिन काला तिल शुभ भी होता है और अशुभ भी। मस्सों का भी तिल के समान भी फल होता है। अगर आपके नाक पर भी तिल या मस्सा है तो जानिए उसका क्या है मतलब। सामुद्रिक शास्त्र में इसके बारें में विस्तार से बताया गया है.....

बाई ओर हो तिल


जिनकी नाक के बायीं तरफ तिल हो, ऐसे लोग अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम-पूर्वक रहते हैं। इनका दाम्पत्य जीवन बड़ा ही सुख से बीतता है। अगर ये लोग अपनी मेहनत के बल पर कोशिश करें, तो इन्हें अच्छे पद पर नौकरी मिलने की भी पूरी संभावना रहती है।

नाक में दाई ओर


जिनकी नाक के दायीं तरफ तिल होता है। नाक के दायीं तरफ तिल वाले लोग बड़े ही सुन्दर और सौभाग्यशाली होते हैं। संतान का सुख भी इन्हें मिलता है। नाक के दायीं तरफ तिल वाली महिलाओं को मायके पक्ष से पूरा साथ मिलता है।

नाक के अगले हिस्से में हो तिल


जिन लोगों की नाक के अगले हिस्से पर तिल होता है, वे लोग अनेक कलाओं के जानकार होते हैं। इन्हें नयी-नयी चीज़ें सीखने का बड़ा ही शौक होता है। धन की भी इन्हें कोई कमी नहीं होती। धनवान होने के साथ-साथ ये बड़े ही सौभाग्यशाली भी होते हैं। लेकिन ये लोग थोड़े से मतलबी भी होते हैं। अपना मतलब देखकर ही दूसरों से बात करते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم