बातें शेयर करे
पुरुष उन महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं जो उनके साथ बातें शेयर करती हो। पुरुष ऐसी महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं जो उनको और उनकी बातें समझ सके। साथ ही पुरुषों को ऐसी महिलाएं ज्यादा पसंद आती है जो उनकी बातों को सम्मान दे।
बदलाव अपना सके
पुरुषों को मैच्योर महिलाएं ज्यादा रास आती हैं। पुरुष ऐसी ही महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं जो मैच्योर हों और समय के मुताबिक बदलाव अपना सके।
मूड अच्छा हो
पुरुष उन महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं, जिनका मूड हर वक्त अच्छा रहता हो, ज्यादा नखरे वाली न हो, हर एक पल को खुशी से एन्जॉय करती हो।
खाना
पुरुषों को ऐसी महिलाएं ज्यादा आकर्षित करती है जो उनको उनकी मनपसंद की चीज बनाकर खिला सके।मनपसंद की खाने की चीजों के अलावा नई चीजें बनाकर खिलाने वाली महिलाएं भी पुरुषों को ज्यादा आकर्षित करती हैं।
केयर
केयर करना सबको पसंद है। महिलाओं की तरह पुरुष भी चाहते हैं कि उनकी केयर करने वाला भी कोई हो। खूबसूरती से अलग पुरुषों को भी ऐसी ही महिलाएं पसंद आती है जो उनकी ज्यादा केयर करे।
हर कदम पर रहे साथ
पुरुष उन महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं जो मुश्किल हालात में भी साथ न छोड़े। हर कदम पर उनका साथ दे. हर वक्त उनका सहारा बनकर खड़ी रहे।



إرسال تعليق