पहला नियम
पुरुष को हमेशा महिला के बायीं हाथ की तरफ चलना चाहिए। हालाँकि किसी मिलिट्री मैन के लिए यह जरुरी नहीं है क्यों कि उन्हें हमेशा सैल्यूट करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
दूसरा नियम
अगर कुछ समय के लिए आप किसी की कार और बाइक लेकर जा रहे हो तो वापस करते समय जितना फ्यूल आपने यूज किया है उससे कुछ ज्यादा ही डलवाकर दे।
तीसरा नियम
अगर कोई आपको फोटो दिखाने के लिए अपना मोबाइल दे रहा है तो सिर्फ वह फोटो ही देखें। स्वाइप करके दुसरे फोटो देखने की कोशिश न करें। हमें प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए।
चौथा नियम
अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हो और आपको उससे ब्रेकअप करना हो तो इसके लिए उससे बात करें। कभी भी ब्रेकअप करने के लिए सोशल नेटवर्क, ईमेल या टेक्स्ट मैसेज का इस्तेमाल नहीं करें।.
पांचवां नियम
अगर आपके घर पर कुछ काम है, जिसे करने के लिए आपने किसी दोस्त को अपने घर बुलाया है तो उसे कभी भी लंच ऑफर करना न भूल करें।
छठां नियम
अगर आप कभी किसी दोस्त के घर पर सो रहे हो तो सुबह उठने के बाद बिस्तर को व्यवस्थित करना न भूले।

إرسال تعليق