क्या आप को पता है बिना कपड़ों के सोना आपके लिए कितना फायदेमंद है?


रोज दिन भर की भागदौड़ के बाद रात को हर कोई चैन की नींद सोना चाहता है। रात को सोते समय ज्यादातर लोग नाइट सूट व हलके कपड़े में आराम से सोना पसंद करते हैं लेकिन अगर आपको रात को बिना कपड़ों के सोने को कहा जाए तो आप को बेहद अजीब लगेगा। लेकिन क्या आप को पता है बिना कपड़ों के सोना आपके लिए कितना फायदेमंद है। तो जानिए क्या होते है बिना कपड़े पहने सोने के फायदे.....

1. आराम का एहसास
रात को टाइट कपड़ो की बजाए बिना कपडों के सोने से शरीर को बहुत आराम मिलता है। इसके पीछे कारण यह है कि रात को शरीर का तापमान बदल जाता है। यह सामान्य से भी नीचे आ जाता है। अगर चादर ओढकर सोते हैं तो गर्मी को अहसास होता है। जिससे नींद में भी बाधा आती है।


2. वजन होता है कम
इस तरह सोने से अच्छी और गहरी नींद आती है। इसी वजह से शरीर का मेटाबोलिज्म तेज़ होता है। जो गर्दन में इकट्ठा होने वाले ब्राउन फैट को बढ़ाता है। यह फैट शरीर की कैलोरिज को बर्न करता है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।

3. हार्मोन्स का विकास
इस तरीके से सोने से शरीर में हार्मोन्स का विकास होता है जो आपकी त्वचा को सुंदर और आकर्षक बनाता है।


4. परेशानी गायब
पति-पत्नी दोनों जब इस तरह से सोते हैं तो एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में आते ही शरीर ‘ऑक्सीटॉसीन’ नाम का हार्मोन रिलीज़ होता है। जिससे टेंशन और थकान दूर हो जाती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

5. प्राइवेट पार्ट की सुरक्षा
कपड़ो और अंडर गार्मेंटस गर्मी और नमी को बनाए रखते हैं। जिससे बैक्टीरिया के पैदा होने का खतरा बना रहा है। अगर इस तरह से सोएं तो प्राइवेट पार्ट स्वस्थ रहते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم