खाली कमरा: सपने में ऐसा कमरा, जिसमें कोई रहता न हो, देखने का मतलब है कि आप अपने एक ऐसे टैलंट से रूबरू हो रहे हैं, जिसके बारे में आपको खुद नहीं पता था।
अनियंत्रित गाड़ी: सपने में आउट ऑफ कंट्रोल वाहन का मतलब है आपको ऐसा अहसास हो रहा है कि अपनी सफलता के लिए आपने जो योजना तैयार की है, उसको लेकर या तो आप खुद संतुष्ट नहीं हैं, या फिर चीजें आपके हाथ से बाहर जा रही हैं।
गिरना: सपने में खुद को गिरते हुए देखने का मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर जिद पर अड़े हुए हैं। ये कोई रिश्ता भी हो सकता है, जिसे आप तोड़ना (या जोड़ना) नहीं चाहते, कोई नौकरी, जिसे आप छोड़ना नहीं चाहते या फिर कोई भी और परिस्थिति।
उड़ना: सपने में खुद को उड़ते हुए देखने का अर्थ एकदम उलट है। इसका अर्थ ये है कि आपने उस स्थिति या उन चीजों से खुद को आजाद कर लिया है, जो आपको परेशान कर रही थीं।
परीक्षा की तैयारी न होना: ऐसे सपने इस बात का इशारा हैं कि आप खुद ही अपनी परफॉर्मेंस की बहुत कड़ी समीक्षा कर रहे हैं।
दांतों का गिरना: अगर सपने में आपके दांत गिर रहे हैं तो यहे इस बात का संकेत है कि आप किसी ऐसी परिस्थिति से घिरे हैं जिसमें आपका आत्मविश्वास डगमगा रहा है।
पीछा किया जाना: अगर सपने में कोई आपका पीछा कर रहा है तो इसका अर्थ है कि आप किसी सिचुएशन का खुलकर सामना तो करना चाहते हैं, लेकिन आपको कोई अंदाजा नहीं है कि ऐसा कैसे किया जाए।

إرسال تعليق