महिलाओं ने किया चौकाने वाले खुलासा, उनको किस तरह के मर्द पसंद आते हैं


लड़कियों को मस्क्यूलर व टोन्ड बॉडी वाले मर्द सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। यह खुलासा ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों द्वारा किये गए रिसर्च में हुआ है। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में साबित किया है कि महिलाएं अपने जीवन में फिजिकली फिट, 6 फुच लंबे और अच्छी मसल्स वाले पुरुष ही पसंद करती हैं। वैज्ञानिकों ने महिलाओं के ग्रुप को शर्टलेस मर्दों की तस्वीरें दिखाकर यह रिसर्च किया। रिसर्च में कई चौकाने वाले खुलासे हुए ।

इस अध्ययन में देखा गया कि अधिकतर महिलाओं ने उन मर्दों को पसंद किया जिनका शरीर टोन्ड था, जिनकी हाइट लगभग 6 फीट थी और जिनके शरीर में कोई एकस्ट्रा फैट या कमजोरी नहीं थी। इसी के आधार पर रिसर्चरों ने कहा कि आज भी लोग फिजिकल स्ट्रेंथ को ही पुरुषों की सबसे अट्रेक्शन की वजह मानते हैं। शरीरिक ताकत को मर्दों के आकर्षण का 70 प्रतिशत हिस्सा माना जाता है।

रिसर्चरों ने कहा कि इस अध्ययन में एक भी महिला ने शारीरिक रूप से कम मस्क्यूलर पुरुष को पसंद नहीं किया। रिसर्चरों ने कहा कि जैसा कि तमाम स्तनधारी जीवों में होता है, इंसानों में भी फीमेल्स को मस्क्यूलर मेल ही पसंद आते हैं। हालांकि इस अध्ययन में ये भी कहा है कि महिलाएं ठीक-ठाक फिजिकल स्ट्रेंथ वाले मर्द ज्यादा पसंद करती हैं। उन्हें जरूरत से ज्यादा मस्क्यूलर और ज्यादा कमजोर, दोनें ही तरह के पुरुष पसंद नहीं आते।

Post a Comment

أحدث أقدم