गयान कई सालों से श्रीलंकन टीम का सपोर्ट करते आ रहे हैं और स्टेडियम में नजर आते हैं। विराट कोहली ने गयान को भी अपने रिसेप्शन का न्यौता दिया था। इसके बाद गयान इसमें शामिल हुए। उन्होंने फेसबुक पर कोहली और अनुष्का के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे बेस्ट फ्रेंड भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के रिसेप्शन में मुंबई में हूं।'
इस रिसेप्शन में सेनानायके टीम इंडिया के अन्य सितारों के साथ भी नजर आएं। इनमें सचिन तेंदुलकर, मनीष पांडे, पार्थिव पटेल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनादकट, चेतेश्वर पुजारा, मुनाफ पटेल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।
बता दें कि विराट कोहली सेनानायके को काफी पहले से जानते हैं। वे पहले भी कई बार सेनानायके को मदद की पेशकश कर चुके हैं। भारतीय टीम के फैन सुधीर की भी गयान से काफी अच्छी दोस्ती है।




إرسال تعليق