हाल में छपे एक अध्ययन में कहा गया है कि जिन मर्दों की रिंग फिंगर (अनामिका) लंबी होती है उन्हें जीवन में मनचाही खूबसूरत महिला मिलती है। इस अध्ययन में 50 ऐसे युवा पुरुषों को शामिल किया गया जो लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे और फिर उनकी पार्टनर को लेकर अध्ययन किया गया। इस अधिययन में सामने आया है कि जिन मर्दों की रिंग फिंगर उनकी इंडेक्स फिंगर (तर्जनी उंगली) से बड़ी होती है, उनकी तरफ स्लिम फिगर वाली लड़कियां ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं।
इस अध्ययन के मुताबिक पुरुषों के जन्म से पहला का वातावरण इस बात को तह करता है कि उन्हें जीवन में कैसी लड़की का साथ मिलेगा। इसी आधार पर जिन मर्दों की अनामिका उंगली ज्यादा लंबी होती है उन्हें बाकियों के मूकाबले खूबसूरत और स्लिम फिगर वाली पार्टनर मिलने की संभवना चार गुना ज्यादा होती है।

إرسال تعليق