जी हां, खबर है कि ‘नागिन 3’ में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शगुन यानी अनीता हसनंदानी को फाइनल कर लिया गया है।
अनीता ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की तरह ‘नागिन 3’ में भी ग्रे शेड में नजर आएंगी। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘कई नए चेहरे ढूंढ़ने के बाद हमने अनीता के नाम को फाइनलाइज किया है।’
बता दें कि पहले इस शो के लिए क्रिस्टल डिसूजा और संजीदा शेख के नाम सामने आ रहे थे। फिलहाल सीरियल से जुड़े सभी कलाकारों ने प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि शो की शुरुआत जल्द ही होगी।
गौरतलब है कि शो की पहली दो सीरीज में मौनी रॉय और अदा खान की जोड़ी ने ‘नागिन’ का किरदार निभाया। इस जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। मौनी रॉय को जबरदस्त पॉपुलैरिटी भी मिली। ऐसे में इस बार शो मेकर्स पर काफी दबाव था। नए चेहरे लेकर आना सीरियल के लिए एक बड़ा रिस्क भी है।





إرسال تعليق