• जो लोग अधिक बोलते है उनमें हमेशा बहस होती है। जिन कपल्स में बात-बात पर विवाद जैसी स्थिति पैदा होती है वो अपने साथी से खुलकर अपनी बात करते है। बात करने से उनमें कभी कोई गलतफहमी जगह नहीं बना पाती। जब गुस्सा करते है तो इससे अपने साथी के विचार पता चलते है। आपके लिए उनके दिल में क्या चल रहा है।
• इसके विपरीत जो लोग अपने पार्टनर के साथ कम बात करते हैं, ऐसे लोगों में गलतफहमी होने के ज्यादा चांस होते हैं। ऐसे कपल कभी भी अपने दिल की बात एक दूसरे से खुलकर नहीं करते हैं ।
• जब भी कपल्स के बीच में कोई बहस हो रही हो उस समय अपनी जबान पर नियंत्रण होना जरूरी है। कहीं गुस्से में आप अपने साथी को गलत शब्द बोलकर हमेशा के लिए उनसे दुश्मनी मोल ना लें। बाद में आपको अपनी कही हुई किसी बात को लेकर पछतावा महसूस होने लगे।
• जो लोग आपस में झगड़ते रहते हैं उससे पता चलता है कि वो एक दूसरे के साथ कितने कंफर्टेबल हैं। उन्हें एक दूसरे से कुछ भी कहने के लिए सोचना नहीं पड़ता। ऐसे कपल एक दूसरे के लिए पति पत्नी नहीं दोस्त की तरह होते हैं।
• जो कपल अक्सर छोटी छोटी बातों पर एक दूसरे से झगड़ते रहते हैं ये बताते हैं कि वो अपने रिश्ते में किसी तरह की कोई कंफ्यूजन नहीं रखना चाहते। वो किसी भी गलतफहमी को पनपने से पहले ही उसे खत्म कर देना चाहते हैं। तभी तो ऐसे कपल्स को सबसे ज्यादा हॉट कपल्स की कैटेगरी में रखा जाता है।

إرسال تعليق