कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले यह फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन पद्मावती के निर्माताओं द्वारा पीछे हटने के बाद इसे 1 दिसंबर को रिलीज किया गया है। फिरंगी के जरिए कपिल प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। राजीव ढिंगरा ने फिरंगी की कहानी लिखने के साथ ही इसे डायरेक्ट भी किया है। फिल्म में कपिल के साथ दो एक्ट्रेस मोनिका गिल और इशिता दत्ता नजर आएंगी।
फिल्म की कहानी स्वतंत्रता से पहले साल 1921 के भारत की है। यह कम बजट की पीरियड फिल्म है जिसकी लव स्टोरी बेहद कमजोर और थकी हुई है और इसमें देशप्रेम का भी थोड़ा बहुत टच है। अभिनय की अगर बात की जाए तो कपिल शर्मा का अभिनय सपाट रहा। उन्हें अगर आगे भी फ़िल्में करनी है तो अपने अभिनय पर ध्यान देना जरूरी है! स्टेज पर परफॉर्मेंस देना और कैमरा के आगे अभिनय की बारीकियों को पेश करना यह दोनों ही अलहदा पेशा है। राजा के रूप में कुमुद मिश्रा फ़िल्म पर पूरी तरह छाए रहे।हर एक सीन में उन्होंने बारीकियों से काम किया। जो फ़िल्म को एक अलग मुकाम पर ले जाता है।
फ़िल्म का संगीत अच्छा है! कैमरा वर्क कमाल का है! एडिटिंग पर थोड़ा सा और काम किया जाना था। प्रोडक्शन बेहतरीन है। कुल मिलाकर 'फिरंगी' एक औसत फ़िल्म है। अगर आप कपिल शर्मा के फैन हैं तो आप यह फ़िल्म देख सकते हैं ।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस फिल्म को दो स्टार देते हुए लिखा है कि कपिल शर्मा अपना कॉमिक टैलेंट सही ढंग से फिल्म में नहीं दिखा पाए हैं। इस अखबार ने इस फिल्म को बहुत ही ज्यादा लंबा बताया है और लिखा है कि इस फिल्म का प्लॉट लगान के जैसा ही है। इस फिल्म में जितने भी गांव दिखाए गए हैं वो सभी एक जैसे ही हैं, यहां तक कि हर जगह वही 10-15 लोग घूमते नज़र आते हैं।

إرسال تعليق