- रविवार को कभी भी सूर्योदय के बाद न उठें, वैसे तो हमेशा सर्योदय से पहले ही उठना चाहिए लेकिन अगर आप बाकी दिनों में सुबह जल्दी नहीं उठ पाते तो रविवार को तो जरूर उठें। इस दिन देरी से उठने के कारण कुंडली में सूर्य में कमजोर होता है।
- थकान के बावजूद भी रविवार के दिन शाम को न सोएं। इस दिन शाम को सोने से धन की हानि होती है।
- रविवार को कभी भी सूर्य को जल अर्पित करना ना भूलें। वैसे तो रोज भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए लेकिन अगर आप नहीं कर पाते हैं रविवार को जरूर करें। इसे करना न भूलें।
- इस दिन किसी गरीब, माता-पिता आदि का अपमान भूलकर भी न करें। आपकी ये एक गलती आपके सभी अच्छे कामों पर भारी पड़ सकती है।

إرسال تعليق