गाजर दिल को सेहतमंद बनाए रखने का काम भी करता है। दरअसल, गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन, अल्फा-कैरोटीन और लुटेइन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कॉलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने नहीं देते और हार्ट अटैक के खतरे को कम कर देते हैं। दिल की कमजोरी और हार्ट बीट बढ़ने पर गाजर को भूनकर खाने से फायदा होता है।
गाजर कई रोगों का रामबाण इलाज है। गाजर खाने से गठिया, पीलिया और अपच यानी कि इनडाइजेशन से छुटकारा पाया जा सकता है। गाजर हड्डियों को मजबूत बनाता है। गाजर खाने से पेट में गड़बड़ी और गैस की शिकायत नहीं होती. यही नहीं यह पेट की सफाई करने का काम भी करता है। पीलिया के मरीजों को रोजाना गाजर खाने की सलाह दी जाती है।
गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन A पाया जाता है। आंखों की अच्छी सेहत के लिए विटामिन A बहुत ही जरूरी है। यही नहीं गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन मोतियाबिंद से आंखों की रक्षा कर उनकी देखभाल करता है। जिन लोगों की नजर कमजोर होती है उन्हें रोजाना गाजर खाने की सलाह दी जाती है।

إرسال تعليق