एड्स पीड़ित इन स्टार्स का मरने से पहले हुआ ऐसा खौफनाक हाल


एड्स एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जिससे ग्रस्त होने पर व्यक्ति अंदर से खोखला हो जाता है। इस बीमारी के प्रति लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी है। यहां तक कि कई बार इस बीमारी का पता पेशेंट को तब चलता है जब इलाज होना संभव नहीं होता।

निशा नूर
तमिल एक्ट्रेस निशा नूर ने साउथ इंडिया की मशहूर फिल्मों जैसे कल्याण अगाथिकल और अय्यर दि ग्रेट में अभिनय किया। निशा ने तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम किया. 1980 से 1986 तक उनका कॅरियर ऊंचाई पर रहा। लेकिन जल्दी ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। निशा की मौत 2007 में एड्स से हुई। कहा जाता है कि इस बीमारी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।  निशा की देखभाल करने वाला भी कोई नहीं था। मरने से कुछ दिनों पहले निशा की हालत इतनी खराब थी कि उनकी बॉडी को चींटिया और कीड़े खा रहे थे।

रॉक हडसन
रॉक हडसन हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता थे।  5 जून 1984 में हडसन को एड्स का पता चला। अपनी इस बीमारी के बारे में उन्होंने पब्लिकली एक साल बाद बताया। वे पहले ऐसे सेलिब्रिटी थे जिन्हें एड्स डायग्नोस हुआ था. 2 अक्टूबर 1985 में उनकी मौत हुई। रॉक ने अपनी बीमारी के बारे में लोगों से छिपाया नहीं बल्कि उन्हें इसलिए भी बताया ताकि वे इस बीमारी के प्रति जागरूक हो सकें।

एंथोनी पर्किन्स
हॉलीवुड स्टार और सिंगर एंथोनी ने अपने एड्स होने की बात सबसे छिपाकर रखी। यहां तक कि उनके परिवार को इस बारे में पता नहीं चला। 12 सितंबर 1992 में एड्स की वजह से उनकी मौत हुई। अपनी मौत से पहले उन्होंने प्रोजेक्ट एंजेल फूड नामक एक संस्था के साथ काम किया। ये संस्था एचआईवी पॉजिटव होने की वजह से घर से बेघर हुए लोगों के रहन-सहन का प्रबंध करती है।

मूसा क्वीन जोको
गॉस्पेल सिंगर मूसा क्वीन जोको पिछले 21 सालों से एड्स पीड़ित हैं। जब उन्हें इस बीमारी का पता चला तब उनकी उम्र 22 साल थी। उस वक्त साउथ अफ्रीका में एड्स का कोई ट्रीटमेंट उपलब्ध नहीं था। मूसा ने इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के बहुत प्रयास किए. वे एचआईवी के अलावा टीबी और महिलाओं से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में लोगों को जागरूक करने वाली साउथ अफ्रीकी महिलाओं में से एक हैं।

विली डोनेल स्मिथ
साउथ अफ्रीकन-अमेरिकन फैशन डिजाइनर विली डोनेल स्मिथ की 39 साल की उम्र में एड्स से मौत हुई। विली को इस बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। विली की डेथ से कुछ दिन पहले हुए ब्लड टेस्ट के दौरान उन्हें पता चला कि वे एड्स पेशेंट हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم