PHOTOS : 'बिग बॉस 11' की यह कंटेस्टेंट इंस्टाग्राम पर हैं बेहद बोल्ड


'बिग बॉस 11' में पड़ोसियों ने जिस सदस्य को सबसे पहले नॉमिनेट किया, वह हैं अर्शी खान। पड़ोसियों ने कहा कि उन्हें अर्शी के बातचीत का अंदाज़ पसंद नहीं आया। अर्शी अपने बयान, एमएमएस और अपनी हॉट तस्वीरों के लिए काफी चर्चा में रही हैं।


अर्शी इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और हॉट विडियोज़ अक्सर ही पोस्ट किया करती हैं। इसी साल अर्शी तब चर्चा में आईं जब इंटरनेट पर उनका एक एमएमएस वायरल हुआ। इस एमएमएस में वह काफी उत्तेजक अंदाज़ में डांस करती दिखी थीं।


हालांकि, बाद में यह भी पता चला कि अर्शी ने अपना यह एमएमएस खुद लीक किया था। सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं साल 2015 में मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ कथित रिश्ते की बात बोलकर।


उन्होंने पहले तो अफरीदी के साथ सेक्स की बात कही और फिर यह भी कह डाला की वह उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद ही इन खबरों को गलत करार दिया।


वैसे अर्शी 'बिग बॉस' में घुसने से पहले ही बोल चुकी हैं कि वह इस घर में आग लगाने आई हैं, लेकिन नॉमिनेशन में उनका शुरुआत में ही नाम आना कुछ अच्छा संकेत नहीं उनके लिए।


Post a Comment

أحدث أقدم