कुदरत ने हमे कई ऐसी चीजें दी है जिनका इस्तेमाल करने से हमारा स्वास्थ्य बहुत अच्छा हो सकता है। लेकिन इन चीजों का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। जैसे की औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी गर्भवती महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सबसे अच्छी बात है कि ये पूरी तरह से सुरक्षित है। तुलसी की पत्तियों में हीलिंग क्वालिटी होती है। इसकी पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होता है। तो आइये जानते है गर्भावस्था में तुलसी खाने के फायदे:
# गर्भावस्था में ज्यादातर महिलाओं को एनिमिया की शिकायत हो जाती है। ऐसी महिलाओं को हर रोज तुलसी की दो पत्तियां खाने की सलाह दी जाती है। क्योकि ऐसा करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
# तुलसी की पत्तियों में विटामिन ए पाया जाता है जो भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक तत्व है।
# तुलसी की पत्तियां मैग्नीशियम का अच्छा स्त्रोत हैं। ये लवण बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसमें मौजूद मैगनीज टेंशन को कम करने का काम करता है।
# तुलसी की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इससे मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों ही को संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है। और जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते है।

إرسال تعليق