ऐश्वर्या राय से नहीं बल्कि करिश्मा कपूर से होने वाली थी अभिषेक की शादी, इस वजह से टूटी शादी!


करिश्‍मा का निजी जीवन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। करिश्‍मा तो बच्‍चन परिवार की बहू बनने वाली थीं लेकिन ऐन वक्‍त पर अभिषेक और करिश्‍मा की सगाई टूट गई और दोनों अलग हो गए। करिश्मा-अभिषेक एक दूसरे को बचपन से जानते थे, लेकिन प्यार की शुरुआत हुई अभिषेक की बहन श्वेता की शादी के बाद। दरअसल श्वेता की शादी करिश्मा के बुआ के बेटे से हुई है। शादी के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए।


हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया। उन्हीं दिनों अभिषेक को पहली फिल्म रेफ्यूजी मिली, इस फिल्म में उनके अपोजिट करिश्मा की छोटी बहन करीना थीं। करिश्‍मा बहन करीना से मिलने फिल्‍म सेट पर आया करती थीं। यहीं से अभिषेक के वह करीब आ गईं और बाद में दोनों की सगाई हो गई।


करिश्‍मा और अभिषेक की सगाई टूटने की मुख्‍य वजह दोनों की मां थीं। इधर अभिषेक की मां जया चाहती थीं कि शादी के बाद करिश्‍मा फिल्‍मों में काम न करें। लेकिन करिश्‍मा की मां बबिता को यह शर्त मंजूर नहीं हुई। बबिता ने करिश्‍मा पर सगाई तोड़ने का दबाव बनाया, उस वक्‍त अभिषेक भी लगातार फ्लॉप हो रहे थे। ऐसे में करिश्‍मा ने अभिषेक से दूरी बनाना बेहतर समझा और वह अलग हो गईं।

Post a Comment

أحدث أقدم