हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया। उन्हीं दिनों अभिषेक को पहली फिल्म रेफ्यूजी मिली, इस फिल्म में उनके अपोजिट करिश्मा की छोटी बहन करीना थीं। करिश्मा बहन करीना से मिलने फिल्म सेट पर आया करती थीं। यहीं से अभिषेक के वह करीब आ गईं और बाद में दोनों की सगाई हो गई।
करिश्मा और अभिषेक की सगाई टूटने की मुख्य वजह दोनों की मां थीं। इधर अभिषेक की मां जया चाहती थीं कि शादी के बाद करिश्मा फिल्मों में काम न करें। लेकिन करिश्मा की मां बबिता को यह शर्त मंजूर नहीं हुई। बबिता ने करिश्मा पर सगाई तोड़ने का दबाव बनाया, उस वक्त अभिषेक भी लगातार फ्लॉप हो रहे थे। ऐसे में करिश्मा ने अभिषेक से दूरी बनाना बेहतर समझा और वह अलग हो गईं।



एक टिप्पणी भेजें