ऐसे शादीशुदा ज़िंदगी में एक बार फिर से लगा सकते है रोमांस का तड़का


आपने अक्सर सुना होगा कि शादी में जब कुछ वक्त बीत जाता है तो रिश्ते से रोमांस कम होने लगता है। ज़िम्मेदारियां और रोज़ की भागती दौड़ती ज़िंदगी में पति पत्नी के बीच दूरियां कब बन जाती है, उन्हें मालूम भी नहीं चल पाता। लेकिन, ज़रूरी है कि आप इस दूरी को  अपनी छोटी-छोटी कोशिशों से ख़त्म कर लें। आपकी शादीशुदा ज़िंदगी में फिर से रोमांस लाने के लिए आज हम आपको बता रहे है कुछ ख़ास टिप्स।

1. अपना प्‍यार थोड़ा ज्‍यादा जतायें। किस करना और प्‍यार से आई लव यू कहना आपके रिश्‍ते के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जब कभी मौका मिले एक दूसरे की आंखों में आंखें डालकर बात करें।

2. आजकल पति पत्नी अपनी काफी बातचीत स्मार्टफोन में तस्वीरों के जरिये ज्यादा करते हैं। ये जरूरी है कि दोनों एक दूसरे के साथ वक्त गुजारे और आमने सामने बातें करें।

3. अपने साथी को हल्‍के में न लें। हफ्ते में एक बार उसे सरप्राइज जरूर दें। यह कुछ भी हो सकता है। एक छोटे से लव नोट से लेकर फूल, कुछ भी। या फिर आप सप्‍ताहंत पर अपने साथी किसी खास रोमांटिक जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं।

4. कंधे पर अपनेपन से हाथ रखना, माथा चूमना, गले लगाना, आंखें मिलाना, और मुस्कुराना – कुछ ऐसे इशारे हैं जो खुशियां लाते हैं। इससे इमोशनल और फिजिकल नज़दीकियां पैदा होती हैं। जब आप अपने पार्टनर को छूते हैं तो अपनेपन का अहसास कराते हैं।

5. अपने व्‍यक्तित्‍व को लेकर कोताही न बरतें। आप खुद का अपने साथी के लिए तैयार रखें। डेट पर जाने से पहले शेव करें और बनठन कर रहें।





Post a Comment

أحدث أقدم