किसी लग्ज़री होटल से कम नहीं है ये प्राइवेट जेट, किराया जानकर हैरान रह जायेंगे आप !!


आज हम आपको एक ऐसे विमान के बारे में बताने जा रहे है जो सुविधाओं में किसी लग्ज़री होटल से कम नहीं है। लेकिन इसके किराये और सुविधाओं के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाओगे। जी हां अमेरिका विमान निर्माता कंपनी Boeing ने एक ऐसा जेट तैयार किया है, जो एक पेंट हाउस जैसी सुविधाओं से लैस है। इस विमान में 40 पैसेंजर्स एक बार में यात्रा कर सकते हैं। विमान के अंदर बेडरूम, आलीशान डाइनिंग रूम, ऑफिस एरिया, सिनेमा और पेंटहाउस की सभी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं।


ये प्राइवेट जेट है Boeing-787 '2-DEER'। हालांकि, Boeing ने जब इसे तैयार किया था, तो ये साधारण कमर्शियल प्लेन था जिसमें 250 से 350 पैसेंजर्स सफर कर सकते थे। इस प्राइवेट जेट को 40 लोगों के लिए खासतौर पर कन्वर्ट किया गया और इसमें खर्चा आया कुल 2 हजार करोड़ रुपए का।


Flying penthouse के नाम से प्रख्यात इस ड्रीम जेट में पेंटहाउस की तरह फुल साइज का मास्टर बेडरूम सुइट, गेस्ट रूम, लिविंग रूम और एंटरटेनमेंट सुइट समेत सभी सुविधाएं हैं। इसके अलावा प्लेन में सभी मॉडर्न टेक्नोलॉजी यूज की गई हैं। जेट में पैसेंजर्स को टैबलेट भी दिया जाता है ताकि वो अपने आसपास की लाइटिंग कंट्रोल करने के साथ टीवी भी ऑपरेट कर सकें।


प्लेन के पिछले हिस्से में बिजनेस क्लास की तरह ही 18 फुल फ्लैट सीट्स दी गई हैं। ड्रीम जेट में केबिन क्रू के लिए अलग से रेस्ट स्पेस है। इस प्लेन को तैयार करने में करीब 2159 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसके डिजाइन पर बोइंग के साथ-साथ Yatch और Aircraft डिजाइनर Pierrejean Design ने काम किया है।


इसमें लगी एयर टेक्नोलॉजी के जरिए ट्रैवल सिकनेस और केबिन में मौजूद हवा से कीटाणु फिल्टर करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही ड्रीम प्लेन में एक बड़े होटल के जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इससे नॉनस्टॉप 17 घंटे और 10 हजार मील तक का सफर तय किया जा सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने