अक्सर लोग मर्दाना शक्ति बढ़ाने के लिए न जाने कितनी ही तरह की दवाइयों का सेवन करते है लेकिन इनके सेवन से शरीर पर साइड इफेक्ट पड़ते है। लेकिन जो लोग पर्याप्त मात्रा में फलों और सब्जियों का सेवन करते हैं उनकी प्रजनन क्षमता तुलनात्मक रूप से बेहतर होती है और उनके शुक्राणुओं की क्वालिटी भी अच्छी होती है। तो आइये जानते है की किन चीजों के सेवन से यौन क्षमता में वृध्दि होती है।
पर्याप्त मात्रा में केला खाये - केले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, सी, बी1, प्रोटीन और मैग्नीशियम पाया जाता है। केले में पाए जाने वाले ये सभी पोषक तत्व शुक्राणुओं की संख्या और क्वालिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं।
टमाटर खाना चाहिए - नपुंसकता से ग्रसित लोगों में लाइकोपीन का स्तर बहुत कम होता है जिस वजह से शुक्राणुओं की संख्या और सक्रियता पर असर पड़ता है। टमाटर एक अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट है। जिन चीजों में लाइकोपीन की अधिकता होती है, वे सेक्स से जुड़ी बीमारियों में काफी फायदेमंद रहती हैं।
लहसुन का सेवन करे - लहसुन में विटामिन बी6 और सेलेनियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इन दोनों ही तत्वों की उपस्थिति से कामेच्छा बढ़ती है। लहसुन यौन अंगों में रक्त संचार को बढ़ाता है जिससे यौन क्षमता भी बढ़ती है।

एक टिप्पणी भेजें