स्त्री हो या पुरुष, पैरों के आकार खोलते हैं आपके भविष्य के रहस्य!


आप अपने या किसी और व्यक्ति की आदतों तथा उसके स्वभाव के विषय में जानना चाहते हैं, तो उस व्यक्ति के पैरों की शेप देखकर उसके स्वभाव का पता किया जा सकता है। हस्तरेखा विज्ञान या सामुद्रशास्त्र के अंतर्गत शरीर के अंगों की बनावट, आकार और रंग से व्यक्तित्व के रहस्य मालूम किया जा सकता है, और इनसे भविष्य की जानकारी भी प्राप्त कि जा सकती है। 

⇒ जिस व्यक्ति पैर ज्यादा चौड़े होते हैं उसका नाम मेहनती लोगों की सूची में शुमार होता है। ऐसे पैर वाले लोग उन लोगों में से हैं जो एक मिनट भी खाली बैठना पसंद नहीं करते।

⇒ छोटे पैर वाले लोगों की यह चाह होती है कि लोग उनके आसपास घूमें। इन्हें अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ अच्छी और सुंदर वस्तुओं का ही शौक होता है।

⇒ जिन लोगों के पैर सपाट ना होकर तलवे में कुछ खाली होते हैं वह काफी बौद्धिक और जागते हुए सपने देखने वाले होते हैं। ऐसे लोग कम उम्र में ही सफलता हासिल करने वाले होते हैं।

⇒ किसी भी व्यक्ति के पैरों का शेप देखकर भी आसानी से बताया जा सकता है कि स्त्री या पुरुष व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में कैसा है। खासकर पति पत्नी के पैर देखकर यह पता चल सकता है कि दोनों में किसकी चलने वाली है और उनका रिश्ता कैसा रहने वाला है।

⇒ जिन लोगों के पैरों में अंगूठे के पास वाली उंगली बड़ी होती हैं और शेष उंगलियां छोटी होती हैं, वे लोग किसी भी काम को यूनिक तरीके से करना पसंद करते हैं।

⇒ र्जब तर्जनी उंगली का पहला खंड लंबा हो तो व्यक्ति राजनीति, धर्म, और शिक्षण क्षेत्रों में कुशल होते हैं। यदि उंगली का दूसरा खंड लंबा हो तो व्यक्ति व्यापारी होता है और उंगली का तीसरा खंड लंबा हो तो ऐसे व्यक्ति विभिन्न प्रकार के व्यंजन के शौकीन होते है।

Post a Comment

أحدث أقدم