मुंबई के एक 'बदनाम वेश्यालय' के छोटे कमरे में रही ये एक्ट्रैस..!!


बॉलीवुड एक्ट्रैस सोभिता धूलिपाला इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म में व्यस्त है। मूतोन नाम की इस फिल्म में एक सैक्स वर्कर के रोल के लिए इन दिनों वह काफी रिसर्च कर रही हैं।


इसके लिए हाल ही में वह कमाठीपुरा के रेड लाइट एरिया पहुंची हुई थीं। यहां पहुंचकर उन्होंने महिलाओं से बात की। सोभिता ने अपने बयान में कहा, 'मूतोन का हिस्सा होना अनएक्पेक्टेड तरीके से एक किरदार का बनना था।


मैं कमाठीपुरा की एक प्रभावशाली महिला की रोल में हूं। मुंबई का एक बदनाम इलाका और दुनिया का एक बड़ा वेश्यालय।


क्योंकि हमने ज्यादातर गोरिल्ला शैली में फिल्माया है, मुझे वहां परिवारों से बातचीत करने का मौका मिला और यहां तक कि एक परिवार के छोटे से कमरे में रहने का भी मौका मिला।"


फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने 'मूतोन' के डायलॉग लिखे हैं। इस फिल्म को डायरैक्ट करने की जिम्मेदारी गीतू मोहनदास ने निभाई है। यह फिल्म साल 2018 में मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।

Post a Comment

और नया पुराने