अब प्याज काटते समय नहीं बहाने पड़ेंगे आंसू, अपनाएं यह तरीके!


अक्सर ऐसा देखा जाता है कि प्याज काटते वक्त ज्यादातर लोगों को आंसू आते है और आंखों में आंसू आने की वजह से इसे काटने से बचते हैं। अगर आपको भी प्याज काटते वक्त आंसू आते है तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योकि हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे नुस्खे जिनके जरिये आप इस समस्या से निजात पा सकते है।

 1. सबसे पहले प्याज के दोनों किनारों को काटकर कुछ देर के लिए ठंडे पानी में डाल दें। इसके बाद ऊपरी परत निकालकर आसानी से काट लें।

2. अगर जल्दी है तो पहले काटे गए प्याज के एक टुकड़े को एक कटोरी पानी में डाल दें, बाकी के प्याज अब काटें. आंसू नहीं आएंगे।

3. आप जिस जगह प्याज काट रहे हों वहां मोमबत्ती या लैंप जला लें। ऐसा करने से प्याज से निकलने वाली गैस कैंडल या लैंप की ओर चली जाएगी और आपकी आंखों तक नहीं पहुंचेगी।

4. प्याज काटते समय आस-पास चलने वाले पंखे बंद कर दें।

5. काटने से पहले प्याज को 15 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें।

6. प्याज काटते समय मुंह में एक टुकड़ा ब्रेड रख लें।

7. प्याज काटते वक्त आप सीटी भी बजा सकते हैं। ऐसा करने से प्याज से निकलने वाली गैस आपकी आंखों में नहीं जाएगी।

8.  प्याज काटते समय आप नाक की बजाय मुंह से सांस लें और इस दौरान जीभ को मुंह से हल्का बाहर निकलें।

Post a Comment

और नया पुराने