इस स्टार कपल ने शाही अंदाज में कराया अपना पहला फोटोशूट, देखिये तस्वीरें..!


मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने हैल्लो मैग्जीन के लिए साथ में फोटोशूट करवाया है। यह पहली बार है जब स्टार कपल साथ में किसी मैग्जीन कवर के पेज पर साथ नजर आएंगे।


दोनों ने हैल्लो के नवंबर अंक के लिए फोटोशूट करवाया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कवर फोटो शेयर की है और उनके फैंस ने दोनों के इस फोटोशूट पर ढेर सारे कमेंट किए हैं।


फोटोज में साफ नजर आ रहा है कि दोनों हसबैंड-वाइफ के बीच कितनी शानदार केमिस्ट्री है। दोनों बेहद स्टनिंग नजर आ रहे है। दोनों शाही अंदाज में नजर आये और इस फोटोशूट में शाहिद और मीरा बेहद खूबसूरत लग रहे ।


इस तस्वीर में एक ओर शाहिद ब्लैक कलर की एथिनिक ड्रेस में नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी मीरा इस तस्वीर में मिंट ग्रीन ब्रोकेड ब्लाउज़ और पिंक ब्रोकेड लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं।


आपको बताते चले शाहिद और मीरा ने साल 2015 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी मीशा है जिसका जन्म पिछले साल अगस्त में हुआ था। मीरा ने कॉफी विद करण के सीजन 5 के जरिए टीवी पर डेब्यू किया था। जहां उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में काफी सारे राज खोले थे।

Post a Comment

أحدث أقدم