विराट कोहली ने तोडा क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जाने !!


श्रीलंका के साथ चल रही सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने एक और कारनामा किया है। दूसरे दिन अपनी 54 रनों की पारी में उन्होंने भारत के पूर्व सफलतम कप्तान के बनाए हुए रनों की बराबरी कर ली है।

विराट कोहली ने नागपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में 54 रन बनाते हुए भारत के किसी भी कप्तान के एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक 50 से अधिक रन बनाने की बराबरी की है। विराट कोहली का 2017 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 19वां 50 से अधिक का स्कोर है। वह भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुँच गये।


पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने 2006 में कप्तान रहते हुए अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट में 19 बार 50 से ऊपर का स्कोर बनाया था।


जबकि दूसरे स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान रहे सौरव गांगुली हैं। जिन्होंने वर्ष 2002 में कप्तान रहते हुए 17 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था।

Post a Comment

أحدث أقدم