फैशन शो में मॉडल ने पहनी 15.5 करोड़ की ब्रा, जानें क्या है इसमें खास


चीन के शंघाई में हुए विक्टोरिया फैशन शो में मॉडल्स ने खूब जलवे बिखेरे। यह लॉन्जरी और स्लीपओवर का फैशन शो है, जो हर साल आयोजित होता है। जहां इस शो में मॉडल्स अपनी स्लाइलिश लॉनजरी का खूब शो ऑफ करती हैं, वहीं इनकी कीमतों पर भी इतराती हैं। शंघाई में हुए इस फैशन शो में एक मॉडल ने लगभग 15 करोड़ की ब्रा पहनी थी...


शंघाई में हुए इस फैशन शो में ब्राजील की एक मॉडल ने लगभग 15.5 करोड़ रुपये की ब्रा पहनी। विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में मॉडल लैस रिबेइरो यह ब्रा पहनकर काफी खूबसूरत लग रही थीं और काफी खुश भी थीं।


इस ब्रा में 6,000 जेम्स्टोन लगे हुए थे। इस ब्रा को 38 दिन 9 घंटे में तैयार किया गया था। गोल्ड फैंटसी ब्रा में हीरे और कई अन्य रत्न भी लगे हुए थे।


मॉडल रिबेइरो ब्राजील के एक छोटे से टाउन से ताल्लुक रखती हैं। उनका 9 साल का एक बेटा भी है। रिबेइरो ने कहा कि जब उन्हें पहली बार इल ब्रा को पहनने के बारे में बताया गया था तो वह काफी रोई थीं। उन्हें यह मौका मिला इस बात से उनके परिवार वालों की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।


मॉडल के इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स हैं। 27 साल की मॉडल रिबेइरो ने इसकी कई फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड कीं हैं। यह पहली बार नहीं है कि विक्टोरिया फैशन शो में इतनी महंगी ब्रा पहनी गई हो। इससे पहले भी मॉडल्स 97 करोड़ रुपये तक की ब्रा पहन चुकी हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم