सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है मानुषी छिल्लर का यह डांस वीडियो


भारत की मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर भारतीयों का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया। मानुषी के पिता मित्रबसु पेशे से साइंटिस्ट हैं जो फिलहाल डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में काम कर रहे हैं। उनकी मां नीलम दिल्ली के इबहास में डिपार्टमेंट ऑफ न्यूरोकैमिस्ट्री की हेड हैं। मानुषी की मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद से चारों तरफ उसकी तारीफें हो रही हैं। 

उनके तमाम तरह के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो यूट्यूब पर चर्चित हो गया है जिसमें मानुषी संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म रामलीला के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।  

बताते चलें कि 20 साल की मानुषी छिल्लर एक मेडिकल स्टूडेंट हैं. इसके साथ ही मानुषी कुचिपु़ड़ी डांसर भी हैं. वीडियो की बात करें तो इसे मिस वर्ल्ड के ऑफिशियल चैनल ने यू ट्यूब पर इसे शेयर किया था। इस वीडियो को महज तीन दिनों में 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद से ही मानुषी लगातार इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं।

Post a Comment

और नया पुराने