आज कल के मॉडल्स पर फैशन की ऐसी धुन सवार है कि वो बिना कपड़ों के भी घूमने के लिए तैयार हैं। आपको यकीन नहीं होगा पर आज हम आपको एक ऐसी मॉडल की तस्वीर दिखाएगें, जो बिना कपड़ों के मॉल में घूमती रहीं। इस लड़की का नाम है मारिया लुसिओती और ये एक मॉडल है। मारिया ने अपने शरीर पर पेंट लगाया और बिना कपड़ों के ही वो जब अमेरिका के टोसन में एक मॉल में पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों को इस बात का अंदाजा ही नहीं हुआ कि उन्होंने कपड़े नहीं पहने है।
बता दें कि यह कमाल बॉडी पेंट आर्टिस्ट जेन सिडेल का है। जेन ने मारिया की बॉडी पर कुछ इस तरह पेंट किया कि ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ब्लैक लॉन्ग स्लीव शर्ट और जीन्स पहन रखी है। पेंट के अलावा मॉडल मारिया लुसिओती ने हाईबूट, कैप और स्कार्फ पहन रखा है।
मॉल में घूमते हुए मारिया के बारे में जब कुछ लोगों को पता लगा तो वो हैरान रह गए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बॉडी पेंट की हुई लड़की अपनी दोस्त के साथ मॉल में शॉपिंग करने जाती है। इस वीडियो को अब तक इसे 4.9 मिलियन लोग देख चुके हैं।



एक टिप्पणी भेजें