आज हम जियो यूजर्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरी लाए हैं। नवंबर महीने में रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक खास कैशबैक ऑफर पेश किया था। जिसकी आखिरी तारीख 25 नवंबर थी। लेकिन अब कंपनी ने इसको बढ़ाकर 15 दिसंबर 2017 कर दिया है। अब जो 15 दिसंबर तक रिचार्ज कराएगा। उसको जियो के कैशबैक ऑफर का फायदा मिलेगा। अपने यूजर्स को इसमें कंपनी 399 या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 2599 रुपए तक का कैशबैक दे रही है। केवल ऑनलाइन रिचार्ज करने पर ही यह ऑफर मिलेगा।
अगर आप 399 रुपए का रिचार्ज करते हैं तो इस पर 400 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। इसमें आपको 50-50 रुपए के 8 वाउचर मिलेंगे। 399 का रिचार्ज करने के बाद अगले 8 रिचार्ज पर 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। मतलब 399 वाला रिचार्ज 349 रुपए का मिलेगा।
यह चार सौ रुपए के वाउचर जियो ऐप में मिलेंगे, मतलब 400 रुपए जियो ऐप में मिलेंगे। 300 रुपए मोबाइल वॉलेट में और बचे हुए पैसे के शॉपिंग वाउचर मिलेंगे। वहीं अगर आप किसी दूसरे डिजिटल वॉलेट से रिचार्ज करते हैं तो भी कैशबैक मिलेगा। मोबिक्विक से जियो के नए यूजर्स 399 रुपए का रिचार्ज करते वक्त NEWJIO कोड डालेंगे तो 300 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा। वहीं पुराने यूजर्स को JIO149 कोड डालना है। पुराने यूजर्स को 149 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

إرسال تعليق