शारीरिक संबंध एक ऐसी चीज है जिसमें हमारी अपनी मर्जी छिपी रहती हैं, लेकिन अगर कभी आपका मन संबंध बनाने का नहीं हो और आपका पार्टनर आपको फोर्स करें तो ऐसे में आप उन्हें बता दें कि आप अभी संबंध बनाने के मूड में नहीं हैं, लेकिन अगर फिर भी पार्टनर नहीं मानता हैं तो ऐसे में आप इन तरीकों से उन्हें अपनी बात मनवा सकती हैं।
1. इस बारे में आप अपने पार्टनर से खुलकर कहें कि आप संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। अगर वह आपसे प्यार करते होंगे तो जरूर समझ जाएंगे।
2. अकेले होने पर अगर आपका पार्टनर भी आपके पास आने की कोशिश करता हो तो ऐसे में उन्हें आप प्यार से समझाएं कि आप अभी शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं हैं।
3. जब कभी आप अपने पार्टनर के साथ बात करें तो उससे पहले ही उन्हें बता दें कि आप किसी भी तरह का संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं हैं।
4. बिना तनाव लिए ही अपने पार्टनर को बता दें कि आप अभी मानसिक तौर पर किसी भी तरह के संबंध नहीं बनाना चाहती हैं।
5. अगर आपके मना करने पर आपका पार्टनर आपको रिश्ता तोड़ने की बात करता है तो ऐसे में समझ जाएं कि यह रिश्ता केवल संबंध बनाने के लिए ही बनाया गया था। ऐसा हो तो आप भी उन्हें छोड़ दें क्योंकि वह आपके लायक बिल्कुल नहीं है।

إرسال تعليق