बस एक नंबर डायल करे और जाने अपने बैंक अकाउंट की पूरी डिटेल्स


अभी तक हम मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग से आसानी से अपने बैंक के अकाउंट का बैलेंस पता कर लेते है, लेकिन जब हमारे पास इंटरनेट नही होता है तो फिर हम बैंक के टॉल फ्री नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से कॉल करके भी बैलेंस की जानकारी ले लेते है, मगर अब इन कठिन प्रोसेस से अब आपको छुटकारा मिल गया है।

दरअसल आज हम आपको वो आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप किसी भी बैंक में अपने अकाउंट का बैलेंस जान सकते है वो भी सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक नंबर डायल करके। बता दें कि जब आप पहली बार इस कोड को डायल करके अपनी डिटेल्स मांगेंगे तो कुछ आपको भी डिटेल्स देनी पड़ेंगी जैसे बैंक का नाम, कार्ड नंबर आदि। इसके बाद जब भी बैंक डिटेल्स चैक करेंगे तो यह डिटेल्स नहीं देनी होंगी।

ये हैं नंबर :-

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – * 99* 41#

पंजाब नेश्नल बैंक – * 99* 42#

एचडीएफसी बैंक – * 99* 43#

आईसीआईसी बैंक – * 99* 44#

ऐक्सिस बैंक – * 99* 45#

कैनरा बैंक – * 99* 46#

बैंक ऑफ इंडिया – * 99* 47#

बैंक ऑफ बड़ौदा – * 99* 48#

आईडिबीडिआई–* 99* 49#

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – * 99* 50#

Post a Comment

और नया पुराने