आजकल की अस्त-व्यस्त जीवनशैली के कारण अनेक पुरुष शुक्राणुओं की कमी की समस्या का सामना कर रहे हैं। साथ हीं उनके शुक्राणुओं ( स्पर्म ) की क्षमता भी कम हो रही है। इसके कारण पुरुषों को पिता बनने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो आइए जानते हैं कि आपको अपने शुक्राणुओं की संख्या और क्षमता बढ़ाने के लिए आपको क्या-क्या करना चाहिए और क्या-क्या नहीं करना चाहिए।
1. शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में ज़िंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऑइस्टर यानी घोंघा ज़िंक का उत्तम स्रोत है। यह स्पर्म प्रोडक्शन यानी शुक्राणुओं का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है। अतः रोज़ाना 50 ग्राम ऑइस्टर का सेवन कीजिए।
2. प्रोटीन व विटामिन ई से भरपूर अंडे स्वस्थ शुक्राणुओं के उत्पादन में मदद करते हैं। स़िर्फ इतना ही नहीं, यह स्पर्म काउंट बढ़ाने के साथ-साथ प्रजनन क्षमता को कम करने वाले फ्री रेेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करते हैं। इसलिए रोज़ाना दो अंडे ग्रहण कीजिए।
3. पुरुषों की योनि की तरह दिखने वाला यह फल उनके सेक्सुअल हेल्थ के लिए अच्छा होता है। केले में ब्रोमेलिन नामक एंज़ाइम पाया जाता है, जो पुरुषों की कामेच्छा बढ़ाने व सेक्स हार्मोन्स को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए और बी 1 पाया जाता है, जो पुरुषों के शरीर में शुक्राण पैदा करने की क्षमता को बढ़ाता है।
4. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स स्पर्म काउंट व मेल ऑर्गन्स में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करते हैं। अखरोट ओमेगा-थ्री फैटी एसिड्स का बढ़िया स्रोत है। रोज़ाना एक मुट्ठी अखरोट खाने से स्पर्म की संख्या बढ़ेगी और उनका आकार भी बेहतर होगा।
5. इसमें मौजूद ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स मेल ऑर्गन्स में रक्त संचार बढ़ाते हैं। रोज़ाना एक मुठ्ठी कद्दू के बीज खाने से शरीर में टेस्टोस्टेरॉन नामक सेक्स हार्मोन का स्राव व स्पर्म काउंट बढ़ता है।

إرسال تعليق