अदरक और तुलसी का काढ़ा :- इस बात के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण भी मौजूद हैं कि अदरक जुकाम के लिए सर्वोत्तम औषधि है। थोड़ा सा अदरक लेकर एक कप पानी के साथ उबालें और इसमें तुलसी की 5-7 पत्तियां डाल दें। इस मिश्रण को तब तक उबालना है जब तक पानी आधा न रह जाए।
शहद :- शहद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। गले की खराश और दर्द से राहत पाने के लिए नींबू की चाय मे शहद मिलाकर पीना चाहिए। शहद खांसी के बेहतरीन इलाज है लेकिन एक साल से कम के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए।
भाप लें :- गर्म पानी के बर्तन के ऊपर सिर रखकर नाक से सांस लें। इससे बंद नाक से राहत मिलती है। या फिर एक बड़े कटोरे में पर्याप्त गर्म पानी में जरूरत के हिसाब से मिला लें। अब सिर को किसी हल्के तौलिए से ढककर कटोरे से तकरीबन 30 सेंटीमीटर की दूरी पर रखें। ऐसे में पानी का कटोरा भी तौलिए से ठीक तरीके से ढका होना चाहिए। अब एक या दो मिनट तक सांस लें। उसके बाद थोड़ी देर रुककर फिर इसी क्रिया को दुहराएं।

إرسال تعليق