दीपिका पादुकोण फिल्मफेयर मैगजीन के लिए ने कराया ‘हॉट’ फोटोशूट, देखिए तस्वीरें


बॉलीवुड की आने वाली फिल्म पद्मावती पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन नए नए विवाद सामने आ रहे हैं। और तो और इसकी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और निर्देशक संजय लीला भंसाली पर जानलेवा हमला करवाने की भी धमकी दी जा रही है।


फिल्म का विरोध करने वालों ने फिल्म को रिलीज ना करने की भी चेतावनी दे डाली है। लेकिन इन सब के बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर इन सब विवादों का कोई असर नहीं पड़ रहा है। ऐसा उनके द्वारा करवाए गए नए फोटोशूट को देखकर लगता है।


दीपिका पादुकोण का ये लुक देखकर एक बार को आप भी चौंक जायेंगे। दरअसल उन्होंने ये फोटोशूट करवाकर अपनी जिंदादिली का परिचय दिया है। फिल्म मैगजीन फिल्मफेयर के लिए दीपिका ने यह फोटोशूट करवाया है।


इन तस्वीरों में दीपिका स्विमिंग पूल तो कभी बीच पर अपनी आकर्षक बॉडी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट को एरिकोस एंड्रयू ने शूट किया और उनका मेकओवर स्टालिस्ट शलीना नैथानी ने किया।


आपको बता दें कि पद्मावती के विरोध प्रदर्शन और उन्हें मिल रही धमकियों के बाद उनके बेंगलुरु स्थित घर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही फिल्म को फिलहाल रिलीज के लिए अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم