खूबसूरती के मामले में किसी अप्सरा से कम बॉबी देओल की वाइफ, देखिये तस्वीरे!


बॉबी देओल एक ज़माने में बॉलीवुड के सफल एक्टर में से एक थे लेकिन समय के साथ-साथ बॉलीवुड में उनकी मांग घटती चली गयी और आज आलम ये है की उनके पास फिल्मों के बहुत ही कम ऑफर आते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं बॉबी देओल की धर्मपत्नी के बारे में जो कमाई के मामले में बॉबी से भी आगे हैं और दिखने में किसी अप्सरा से कम नहीं।


आपकी जानकारी के लिए बता दें की बॉबी देओल की हाल ही में एक फिल्म आयी थी “पोस्टर बॉयज” इस फिल्म में उनके साथ उनके बड़े भाई सनी और फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े भी थे। इस फिल्म ने बड़े परदे पर अच्छा खासा काम किया और एक बार फिर से बॉबी के लिए बॉलीवुड का दरवाज़ खोल दिया।


बॉबी देओल की शादी 1996 में तानिया आहूजा से हुई थी। तानिया को बॉबी ने पहली बार एक रेस्टुरेंट में देखा था और पहेली नज़र में बॉबी को तानिया से प्यार होगया था। इसके बाद दोनों परिवार की रजामंदी से तानिया और बॉबी की शादी करवा दी गयी, तानिया के पिता देवेंद्र आहूजा एक फाइनेंसियल कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर थे।

तानिया आज की डेट में “दी गुड अर्थ” नाम के इंटीरियर डिजाइनिंग के सामानों का शोरूम चलाती हैं और महीने के लाखों कमाती हैं। बॉबी देओल के करियर के डाउन फाल के समय तानिया ने ही परिवार और बिज़नेस को अपनी सूझ बूझ से संभाला था और पति का पूरा साथ दिया था।


तानिया द्वारा डिज़ाइन किया गया इंटीरियर डिजाइनिंग के सामान आपको ट्विंकल खन्ना के स्टोर पर भी देखने को मिल सकता है। तानिया की खूबसूरती की बात करें तो ये किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है और यही वजह है की आजतक बॉबी देओल का नाम इंडस्ट्री में किसी के साथ नहीं जुड़ा।


बिज़नेस की बात करें तो तानिया और बॉबी ने साथ मिलकर बहुत से रेस्टुरेंट और बैंक्वेट हॉल भी खोले हैं। तानिया ने अपने पति बॉबी का तब साथ दिया जब अक्सर लोग साथ छोड़ कर चले जाते हैं और ये बात काफी काबिलेतारीफ है। बॉबी और तानिया के दो बेटे भी हैं जो अभी काफी छोटे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم