शिल्पा शिंदे और रोमित राज 'मायका' और 'मात-पिता के चरणों में स्वर्ग' जैसे सीरियल्स में एकसाथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा टीवी सीरियल 'मायका' से दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। शिल्पा शिंदे और रोमित राज एक-दूसरे से इतना प्यार करने लगे थे कि दोनों ने फैमिली मेंबर्स का हामी के बाद शादी करने का फैसला कर लिया। यहां तक की शादी की तारीख 29 नवंबर 2009 भी और वेन्यू तय हो चुके थे। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही यानि उसी साल करवा चौथ के ठीक दो दिन पहले शिल्पा ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। शादी की तारीख तय हो जाने के बाद शिल्पा शिंदे ने शादी से इंकार कर दिया।
शिल्पा शिंदे ने रोमित राज के साथ अपनी शादी को तोड़ने की वजह एक इंटरव्यू में बताई। शिल्पा शिंदे ने बताया कि करवा चौथ के दो दिन पहले उन्हें एहसास हुआ कि रोमित राज एक एडजस्टिंग हसबैंड साबित नहीं हो सकते। इसके अलावा शिल्पा ने आगे यह भी कहा कि मैनें रोमित को अपनी प्रॉब्लम बताई थी लेकिन रोमित ने प्रॉब्लम समझे बगैर उनकी फैमिली की बेइज्जती की। इसलिए फाइनली, शिल्पा शिंदे ने तय कर लिया कि वो अब रोमित से शादी नहीं करेंगी।


إرسال تعليق