BIGG BOSS 11: जब शिल्पा ने लिया 'पार्थ' का नाम तो क्यों भडके विकास, जानिए मामला!


पहले दिन से शुरू हुए विकास और शिल्पा के बीच का झगड़ा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। दिन पर दिन यह झगडा बढता ही जा रहा है। इन दोनों के बीच का झगड़ा अब ब्लैकमेलिंग तक पहुच गया है। दोनों एक दुसरे को घर में ब्लैकमेल करतें नज़र आते है।

हाल ही में वीकेंड का वार में विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसकी वजह से शिल्पा शिंदे बीच में 'पार्थ समथान' का नाम लेकर कूद पड़ीं। पार्थ समथान का नाम सुनते ही विकास गुप्ता भड़क गए और उन्होंने शिल्पा शिंदे को धमकी दे डाली कि वो उनका राज सभी को बता देंगे।


बता दे, 2015 की एक मीडिया रिपोर्ट्स में 'ये है आशिकी' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे सीरियल्स में बतौर एक्टर दिख चुके पार्थ समथान और विकास के बीच रिलेशनशिप की बात कही गई थी। जिसकी वजय से पार्थ ने विकास को लीगल नोटिस भेजा था। इस नोटिस में विकास पर पार्थ को गलत ढंग से छूने और उनकी फीस न देने का आरोप लगाया गया था।

हालांकि ये खबरें भी लिखी गईं कि दोनों एक साथ ज्‍यादा समय बिताते थे। विकास ने एक ऐसी तस्‍वीर भी शेयर की थी, जिसमें पार्थ उनका चुंबन लेते दिख रहे थे।

Post a Comment

أحدث أقدم