आज के समय के भागदौड़ भरी जिदंगी में लोगों की दिनचर्या काफी बदल चुकी है। जो हमारे शरीर में बढ़ रही बीमारी का कारण भी बनती जा रही है। क्योंकि शरीर में होने वाले असंतुलित आहार का सेवन करते रहने और अनियमित दिनचर्या से बीमार इंसान की संख्या बढ़ता जा रहा है। जिसमें कि दिल की बीमारी जैसी समस्यां अपनी पैर पूरी तरह से पसार लिए है। इस बीमारी के कुछ कारण हमें समय से पहले सचेत करते है जिस पर जागरूक होना काफी जरूरी हो गया है। हमारे शरीर में हार्ट अटैक किसी भी समय अचानक आ सकता है। पर इसके आने का पूर्वाभास एक महीने पहले से ही होना शुरू हो जाता है। जाने हार्ट अटैक के आने से पहले के संकेतों को….
एक्सरसाइज या वॉक करते समय पसीना आना स्वभाविक है, लेकिन बिना किसी कारण के पसीना आना हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते है। अगर आपको पाचन तंत्र से जुड़ी कोई परेशानी का सामना करना पड़े तो इसे इग्नोर न करें ये भी हार्ट अटैक की निशानी हो सकती है।
सीने या शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द इसका कारण हो सकता है। सीने की जकड़न हार्ट अटैक का मुख्य कारण है। अगर कई दिनों से नब्ज़ या धड़कन तेज हो रही है तो इसे नज़रअंदाज़ न करे तुरंत डॉक्टर को दिखाए।
अगर आपको लगातार तनाव, चिंता और घबराहट महसूस हो रही है तो ये भी हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते है। जब दिल को शरीर के बाकी हिस्सों में ब्लड पहुचाने में परेशानी आती है तो बाकी शिराएं फूल जाती है और उनमें सूजन आ जाती है। शरीर में सूजन हार्ट अटैक के ही संकेत हो सकते है।

إرسال تعليق