श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खत्म हो जायेगा इस "वन मेन आर्मी" का ये शो !!


आजकल भारतीय क्रिकेट टीम में भी यो यो फिटनेस टेस्ट के आधार पर खिलाड़ियों का चयन करने की प्रथा पर जोर दिया जा रहा है। यह टेस्ट बड़े खिलाड़ियों के ऊपर भारी पड़ रहा है और खिलाडी फिटनेस टेस्ट में फेल होते है उनका करियर दाव पर ही नजर आता है। 

अब खबरे आ रही है कि टीम इंडिया के यो-यो फिटनेस टेस्ट में खुद को साबित न कर पाने के भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह भी संन्यास के बारे में सोच सकते है। युवराज ने अभी हाल ही में रणजी ट्रॉफी को बीच में ही छोड़ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस ट्रेनिंग करने का फैसला किया था।

युवराज के इस फैसले पर बीसीसीआई अधिकारियों ने नाराजगी भी जताई थी। क्रिकेट के जानकार अनुमान लगा रहे है कि बीसीसीआई अधिकारियों की नाराजगी के बावजूद युवराज का यह फैसला उनके संन्यास की तरफ भी संकेत कर सकता है। क्रिकेट गलियारे में यह चर्चा भी काफी तेज है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का एक मैच युवराज के होम ग्राउंड मोहाली में भी होना है और युवराज युवराज अपने घर में ही क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला ले सकते है।

कयास तो ये भी लगाए जा रहे है कि खराब फॉर्म और गिरती फिटने के कारण युवराज लंबे समास से टीम के बाहर है। हाल ही में एनसीए द्वारा आयोजित यो-यो फिटनेस टेस्ट में युवी कई बार फेल चुके हैं। ऐसे में युवराज क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना सकते है। और बीसीसीआई युवराज को यह मौका देना चाहती है।

Post a Comment

أحدث أقدم