वह 50 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी किसी किशोरी की तरह जवान दिखती हैं। उनकी दमकती त्वचा और चुस्त शरीर को देखकर हर कोई उनकी उम्र को लेकर धोखा खा जाता है। कई बार तो ऐसा होता है कि जब वह अपने बेटे के साथ घूमने निकलती हैं, तो लोग सोचते हैं कि वह अपने व्वॉयफ्रेंड के साथ जा रही हैं।
वह एक सफल उद्यमी हैं और यूट्यूब पर अपना चैनल HadiGenetics चलाती है, जिस पर उनके ढ़ाई लाख से अधिक प्रशंसक हैं। वह इंडोनेशिया में छोटी स्क्रीन पर भी लोकप्रिय हैं। इसकी शुरुआत उस वक्त से हुई, जब उसकी एक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
लोग उन्हीं के बारे में बात कर रहे थे और उस पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि उनकी वास्तविक उम्र क्या है। अगर आपको इस पर विश्वास नहीं है, तो आप इंस्टाग्राम पर पुष्पा देवी की तस्वीरें देख सकते हैं। डेटिक (Detik) के साथ एक साक्षात्कार में अपने सौंदर्य रहस्यों को साझा करते हुए, उन्होंने बताया कि लोग कहते हैं कि मेरी उम्र जितनी बढ़ती जा रही है, मैं उतनी युवा होती जा रही हूं। मुझे लगता है कि यह सच है, क्योंकि अब मैं पहले से ज्यादा खुश हूं।




إرسال تعليق