सर्वे: उम्र बढ़ने के बाद महिलाओं में क्‍यों घटने लगती है सेक्‍स की इच्छा!


बढ़ती उम्र के साथ जब महिलाएं रजोनिवृत्ति की अवस्था से गुजरती हैं तो उनमें शारीरिक संबंध बनाने को लेकर अरूचि की समस्या सामने आती है। यदि एक साल तक माहवारी की प्रक्रिया न हो तो ऐसा माना जाता है कि महिला रजोनिवृत्ति की स्थिति में है। हाल ही में एक शोध में इस बात को प्रमाणित भी किया गया है।

शोधपत्र में रजोनिवृत्त महिलाओं में जोनिटोयूरीनरी सिंड्रोम (जीसीएम) के प्रसार का परीक्षण किया गया है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की गई है कि कैसे यह रजोनिवृत्त महिलाओं के शारीरिक संबंध बनाने की इच्छाओं को भी प्रभावित करता है। जीएसएम महिलाओं के रजोनिवृत्ति या रजोनिवृत्ति के बाद योनि तथा मूत्र क्षेत्रों की समस्याओं से संबंधित बीमारी है। यह अध्ययन 55 साल और उससे अधिक की उम्र की 1500 से ज्यादा महिलाओं पर किया था। इन महिलाओं में से लगभग आधी ने पिछले 6 महीने से किसी भी तरह की सेक्शुअल एक्टिविटी से इनकार किया है।

सर्वे में महिलाओं ने शारीरिक संबंधों को लेकर सक्रियता में कमी के अलग-अलग कारण बताए हैं। 47 प्रतिशत महिलाओं ने पार्टनर की अरूचि, शारीरिक अक्षमता तथा मेडिकल कारणों को सेक्शुअल एक्टिविटी में कमी का जिम्मेदार ठहराया। 7 प्रतिशत महिलाओं ने ब्लैडर लीक, अर्जेंसी और बार-बार पेशाब आने की समस्या को इसकी वजह बताया है वहीं 26 प्रतिशत महिलाओं ने योनि के शुष्क हो जाने, चिड़चिड़ापन और दर्द को सेक्सुअल इनएक्टिविटी का कारण बताया है। इसके अलावा तकरीबन 24 प्रतिशत महिलाएं ऐसी थीं जिन्होंने इसका कारण दाईस्पेरेनिया बताया है। दाईस्पेरेनिया सेक्स के दौरान महिलाओं को होने वाले दर्द को कहा जाता है। 

Post a Comment

أحدث أقدم