जादू की झप्पी देते समय ध्‍यान रखें ये काम की बातें!


प्रेमियों को इश्‍क लड़ाने, गले लगने और किस करने के लिए किसी दिन का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं होती लेकिन आप अपने पार्टनर को गले लगाना चाहते हैं और चाहकर भी हग नहीं कर पा रहे तो अब आप बेहिचक अपने पार्टनर को हग कर सकते हैं और अपनी फीलिंग्‍स को बयां कर सकते हैं। यदि आप पहली बार अपने पार्टनर को हग करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ख्‍याल रखना जरूरी है......

पढ़े : इन पांच सवालों पर लगभग हर लड़की को आता है गुस्सा!

1. आप प्‍यार से अपने पार्टनर को हग करके ये अहसास कराएं कि आप उसे कितना प्‍यार करते हैं, आप उसके लिए कितना पैशनेट है।

2. अपने रूमानी अहसास को जगाने के लिए आप अपने पार्टनर को हल्‍के से गले लगाकर प्‍यार करें और उन्‍हें बिना कुछ कहें जादू कि झप्‍पी दें। फिर देखें आपके पार्टनर की आंखों में आपके लिए प्‍यार ही प्‍यार होगा।

3. पार्टनर को हग करने से पहले ध्‍यान रखें कि यदि आप उन्‍हें पहली बार गले लगाने जा रहे हैं तो अपनी फीलिंग्‍स को काबू में रखें।


4. पार्टनर को हग करते समय ना तो बहुत ज्‍यादा टाइट गले लगाएं और ना ही बहुत हल्‍के से गले मिलें। बल्‍कि आपके पार्टनर को आपकी फीलिंग्‍स का अहसास हो, कुछ इस तरह हग करें।

5. यूं तो गले लगने का सबका अपना एक अंदाज होता है तो आप चाहे तो अपने अंदाज में नेचुरल होकर बिना मन में कुछ सोचें अपने पार्टनर को गले लगाएंगे तो आपकी फीलिंग्‍स को आपका पार्टनर खुद-ब-खुद समझेगा।

कुछ अन्‍य टिप्‍स
1. हग करते समय उतावले ना हो बल्‍कि अपने पार्टनर की आंखों में आंखे डालिए, एक प्‍यारी सी स्‍माइल कीजिए और फिर हग कीजिए। फिर देखिए आपका पार्टनर आपको अपने कितने करीब महसूस करेगा।

2. बहुत लंबे समय तक या अचानक गले लगकर ना हट जाएं बल्‍कि पार्टनर को प्‍यार से गले लगाते हुए कुछ रोमांटिक बातें कान में कहकर अलग हो।

3.आप चाहे तो हग करते समय भी अपने पार्टनर से लगातार आई कॉन्‍टेक्‍ट कर सकते हैं, इससे आप दोनों के बीच प्‍यार बढ़ेगा और जादू की झप्‍पी का असर भी दिखेगा।


4. क्‍या आप जानते हैं जहां लड़कियों को गले में हाथ डालकर गले लगना पसंद होता है वहीं लड़कों को कमर में हाथ डालकर गले लगना पसंद आता है। तो आप यदि अपनी गर्ल पार्टनर को गले लगा रहे हैं तो उनकी कमर में हाथ डालें और यदि आप अपने ब्‍वॉय पार्टनर को हग कर रहे हैं तो उनके गले में अपनी बाहें डालें।

पढ़े : ज्यादातर लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जाने से पहले करती हैं ये तीन काम!

Post a Comment

أحدث أقدم