बता दें कि अब जाह्नवी कपूर अक्सर ही बड़े सितारों के सेलिब्रेशन में नज़र आती हैं। बॉलीवुड जाह्नवी बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं लेकिन इसे लेकर कोई ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
ऐसा कहते हैं कि इसी डेब्यू को लेकर आजकल जाह्नवी अपनी फिटनेस पर भी बहुत ध्यान दे रही हैं। अक्सर ही हम आपको जाह्नवी के जिम की तस्वीरें भी दिखाते हैं।
बॉलीवुड में जान्हवी कपूर की अभी एंट्री होनी बाकी है मगर ऐसा लगता है कि वह पहले ही स्टार घोषित की जा चुकी हैं। काफी समय से ऐसी खबरें भी हैं कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
ऐसा इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच समेत कई और फिल्में देखने भी ये दोनों साथ पहुंचे थे।




إرسال تعليق