अपनी हालिया तस्वीरों में नोरा रेगिस्तान में अपनी खूबसूरती का जलाव बिखेर रही हैं। आपको बता दें कि नोरा बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ के आइटम सॉन्ग ‘रॉक द पार्टी’ में बेहद हॉट लुक में नजर आ चुकी हैं।
कलर्स टीवी पर उनके अपीयरेंस की बातें करें तो नोरा झलक दिखला जा सीजन 9 में भी डांस से अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।
इसके अलावा नोरा पिछले साल किंग फिशर के कैलेंडर पर भी नजर आ चुकी हैं. नोरा 'रॉकी हैंडसम' और 'मिस्टर एक्स' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
इसके अलावा वो कई तेलगु और मलयालम फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इतना ही नहीं नोरा मशहूर फिल्म 'बाहुबली' के सॉन्ग 'मनोहारी' में स्पेशल अपीरिंयस में आ चुकी हैं।





إرسال تعليق