रिसर्च के बाद जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक बालों वाले लोगों की तुलना में गंजे लोग ज्यादा इफेक्टिव कैरेक्टर के माने जाते हैं। शोध में यह बात भी सामने आई कि गंजे व्यक्तियों की उम्र बालों वाले लड़कों की तुलना में लगभग दो-तीन साल अधिक दिखती है। गंजे लड़के ज्यादा एडल्ट, अट्रैक्टिव और सक्सेसफुल लगते हैं। इनमें समझदारी अधिक होती है।
यूनिवर्सिटी में रिसर्चर्स ने लगभग 552 युवक और युवतियों को शामिल कर लिखित और मौखिक जानकारी इकट्ठा की। उनसे मिले तथ्यों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि जिनके बाल शेव होते हैं या जो प्राकृतिक रूप से गंजे होते हैं, उन्हें ज्यादा मेस्क्यूलिन माना गया।

إرسال تعليق