गजब का खुलासा! ऐसे लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं लड़कियां!


रोज की भागदौड़ और तरह-तरह की टेंशन के कारण आजकल लड़कों के बाल झड़ने लगते हैं। इस वजह से वह उम्र से पहले ही गंजे हो जाते हैं। युवा ऐसा सोचते हैं कि गंजेपन के कारण उनकी पर्सनैलिटी पर असर पड़ रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। हाल ही में हुई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि गंजे लड़कों को लड़कियां ज्यादा पसंद करती हैं। पेनसिलवेनिया यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के मुताबिक लड़कियां गंजे लड़कों को ज्यादा लाइक करती हैं।

रिसर्च के बाद जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक बालों वाले लोगों की तुलना में गंजे लोग ज्यादा इफेक्टिव कैरेक्टर के माने जाते हैं। शोध में यह बात भी सामने आई कि गंजे व्यक्तियों की उम्र बालों वाले लड़कों की तुलना में लगभग दो-तीन साल अधिक दिखती है। गंजे लड़के ज्यादा एडल्ट, अट्रैक्टिव और सक्सेसफुल लगते हैं। इनमें समझदारी अधिक होती है।

यूनिवर्सिटी में रिसर्चर्स ने लगभग 552 युवक और युवतियों को शामिल कर लिखित और मौखिक जानकारी इकट्ठा की। उनसे मिले तथ्यों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि जिनके बाल शेव होते हैं या जो प्राकृतिक रूप से गंजे होते हैं, उन्हें ज्यादा मेस्क्यूलिन माना गया।

Post a Comment

और नया पुराने