◾ लड़कों के लिए उनके दोस्त ही सब कुछ होते हैं। ऐसे में अगर कोई लड़की उनके दोस्तों के बारे में बुराई करती है, तो लड़के उन्हें पसंद नहीं करते हैं।
◾ कपड़ों के बारें में हर व्यक्ति की अपनी-अपनी पसंद होती है। अगर कोई लड़की, लड़कों की ड्रेसिंग सेंस के बारे में बार-बार बोलती है, तो ये बात भी लड़कों को अच्छी नहीं लगती।
◾ लड़के हर काम अपने हिसाब से करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें रोक-टोक करने वाली लड़कियां पसंद नहीं आती।
◾ पार्टनर कितना ही आपसे प्यार करता हो, लेकिन वह अपने घरवालों की बुराई नहीं सुन सकता। घरवालों की बुराई करने वाली लड़कियों से लड़के दूर भागते हैं।
◾ ज्यादातर लड़कियां अपने पार्टनर की तुलना दूसरे लड़कों से करती हैं। ये बात भी लड़कों को अच्छी नहीं लगती।
◾ ज्यादा एटीट्यूड और अकड़ वाली लड़कियों को लड़के पसंद नहीं करते हैं। लड़कों से अकड़ दिखाकर नहीं बल्कि प्यार जताकर काम कराया जा सकता है।

إرسال تعليق