दरअसल ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिलाओं से आग्रह किया है कि इस बार वे करवा चौथ के मौके पर पतियों को हेलमेट गिफ्ट करें और उन्हें इसे पहनने के लिए भी प्रेरित करें।
इस पहल के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में एक महिला के हाथ में छलनी है, जिससे वह चांद का दीदार कर रही है, वहीं दूसरे हाथ में हेलमेट। साथ ही इसमें एक स्लोगन लिखा है ‘इस करवा चौथ अपने पति को हेलमेट पहनाएं’।
यूपी ट्रैफिक पुलिस अब महिलाओं से इस पोस्टर के जरिए अपील कर रही है कि अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत के साथ उन्हें उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट भी पहनाएं। ये पोस्टर हरदोई में कई जगह देखा जा सकता है।


إرسال تعليق