1. शादी की रस्मों के लिए में आपको घंटों बैठे रहना पड़ सकता है, तो लंबे समय तक चलने वाले अच्छे पैड्स का इस्तेमाल करें, या फिर आप एक साथ दो पैड का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह एक सुरक्षित विकल्प है।
2. पीरियड के दौरान ज्यादातर लड़कियों के पैरों, कमर, पेट और ज्वाइंट्स में दर्द होता है, इसलिए दर्द से बचने के लिए कम हील पहनने की ही कोशिश करें।
3. अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द की शिकायत रहती है, इसलिए शादी के दिन दर्द से बचने के लिए अपने पास पेनकिलर जरूर रखें।
4. अपनी बहन या सहेली से दवाईयां और पैड्स रखने के लिए कहें क्योंकि वो आपके अगल-बगल ही रहेगी जिससे कोई भी परेशानी होने पर आप उनकी मदद ले सकें।
5. वैसे तो इस मौके पर बार-बार उठकर जाना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि सभी की नजरें आप पर टिकी होती है। लेकिन आप अपनी बहन या सहेली से कहें कि वह कुछ न कुछ बहाना बनाकर आपको बाथरूम जाने में मदद करे।

إرسال تعليق